राँची : रांची स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में वरीय हिंदी प्राध्यापक डॉ. वैद्यनाथ मिश्र एवं इतिहास की प्राध्यापिका संध्या रानी पांडा को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने दोनों शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि समाज में उसकी भूमिका निरंतर बनी रहती है। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी और श्रुति देशमुख ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह में शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ
