गोमिया झारखण्ड बोकारो

डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

रतन कुमार सिन्हा, तेनुघाट

तेनुघाट -: तेनुघाट स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट का श्रीमती किरन यादव (प्राचार्या, डी ए वी पब्लिक स्कूल नीरजा सहाय, राँची) जो कि डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्रबंधक भी है एवं श्री एन. पी. यादव (पूर्व प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल आरा कुजू) ने आज विद्यालय परिसर, कार्यालयीय कार्यो एवं पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।


इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच उपस्थित होकर शैक्षिक उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करते शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार करने की बात कही एवं विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसनता व्यक्त की। वहीं पूर्व प्राचार्य श्री एन. पी. यादव ने डी ए वी के विकास में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने की बात कही।
वहीं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों को पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

डीएवी-6 के नन्हे-मुन्ने ने एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के तहत खेल- खेल में सीखा कंप्यूटर

admin

11 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला जिला स्कूल मैदान मे, सुप्रियो भट्टाचार्य करेंगे उद्घाटन,देशभर में 40 प्रकाशक जुटेंगे

admin

डाँस झारखण्ड में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा

admin

Leave a Comment