झारखण्ड राँची

डी.ए.वी. बरियातु ने समूह गान में जीता प्रथम पुरस्कार


राँची (ख़बर आजतक) : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु, रांची के विद्यार्थियों ने बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एवं रिटायरीज़ एसोसिएशन द्वारा गुरु नानक स्कूल में आयोजित अन्तर विद्यालयीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुल दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डी.ए.वी. बरियातु के विद्यार्थियों ने सुर, ताल और भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related posts

एसबीयू में टीसीएस-बीपीएस हायरिंग 2026 हेतु प्री प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन

admin

छठ पूजा के घाटों पर उमड़ी आस्था, व्रतियों ने जल में खड़े होकर की डूबते सूर्य की उपासना; कल होगा समापन

admin

चैम्बर में आईटी उप समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर बनी रणनीति

admin

Leave a Comment