झारखण्ड राँची राजनीति

डी. के. शिवकुमार से मिले बंधु तिर्की, बोले शिवकुमार जल्द आऊँगा झारखंड

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। बंधु तिर्की ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को झारखंड का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रदेश कॉंग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस की महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई देते हुए डी के शिवकुमार से कहा कि कर्नाटक में कॉंग्रेस की स्पष्ट विजय का दूरगामी प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा और इससे देश की धर्मनिरपेक्ष शक्तियाँ मजबूत होगी।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान डी के शिवकुमार ने कहा कि वे जल्द ही झारखंड आएँगे और वहाँ माँ देवड़ी के दर्शन करने के साथ ही झारखंड प्रदेश काँग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे साथ ही उन्हें विश्वास है कि वे झारखण्ड के लोगों से प्रेरित भी होंगे।

इस दौरान कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि झारखंड उनके बेहद पसंदीदा प्रदेशों में से एक है और वहाँ के विषय में उन्होंने बहुत कुछ सुन रखा है। इस दौरान विशेष रुप से झारखण्ड के सीधे-साधे लोगों के शांत-सरल स्वभाव को आदर्श बताते हुए उन्होंने उनकी कर्मठता की सराहना की।

Related posts

यह बजट विकसीत भारत का बजट : कमलेश सिंह

admin

सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन

admin

स्त्री विमर्श पर आधारित पुस्तक “क्षितिज और भी” का किया गया विमोचन

admin

Leave a Comment