झारखण्ड राँची राजनीति

डॉ रामेश्वर उराँव पहुँचे डॉ करमा उराँव के आवास, परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाँढ़स

डॉ उराँव बुद्धिजीवी, महान चिंतक एवं विचारक थे : डॉ रामेश्वर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव मंगलवार को महान शिक्षाविद, मानव शास्त्री, आदिवासी मूलवासी समाज के अगुवा डॉ करमा उराँव के मोरहाबादी स्थित आवास पहुँचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट किया एवं उन्हें ढांढ़स बंधाया।

इस मौके पर डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा कि डॉ करमा उराँव बुद्धिजीवी, महान चिंतक एवं विचारक थे। राज्य के प्रगति में उनके सुझाव एवं राय काफी महत्वपूर्ण थे। डा करमा उराँव के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मेदांता हॉस्पिटल में जाकर डॉ करमा उराँव से मुलाकात हुई थी, तब इस बात का एहसास नहीं था कि ये आखिरी मुलाकात होगी।

Related posts

पेटरवार में कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने लिया भाग

admin

पलामू मे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत

admin

मैथन ESI हॉस्पिटल के 74वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment