गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो

डॉ. लंबोदर महतो ने बुंडू पंचायत में मईयां सम्मान योजना‌ का फीता काट कर किया उद्घाटन

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार आज दिन सोमवार को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो एवं बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर मुख्यमंत्री मईयां योजना का उद्घाटन किया। प्रखंड के बुंडू , सदमा , उल्गड़ा पंचायतों में ग्राम सभा में आए लोगों को विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब व मध्यम वर्गीय महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

ताकि महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके। मंईयां सम्मान योजना कैम्प के माध्यम से सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ‌मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत 21 से 49 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके माध्यम से महिलाओं को वित्तीय लाभ एंव सुविधाएं तो प्राप्त होगीं ही साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

और महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं। सभी पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति , सावित्री देवी, मुमताज अंसारी, प्रकाश सहगल,चंदन सिन्हा, संटू सिंह, सत्यम प्रसाद,वार्ड सदस्य , पंचायत समिति सदस्य एवं काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

Related posts

राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, विधानसभा में पारित झारखंड प्रतियोगी परीक्षा की गंभीरतापूर्वक समीक्षा कर राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के क्रम में सौंपा ज्ञापन

admin

बोकारो : मजदूरों के आक्रोश के आगे प्रबंधन को झुकना होगा : बि के चौधरी

admin

मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

admin

Leave a Comment