झारखण्ड राँची राजनीति

ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत, नेताओं ने जताया भरोसा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : भाजपा झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय, रातू रोड में रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और जयघोष कर खुशी का इजहार किया।

विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि आदित्य साहू कार्यकर्ताओं के संघर्ष से निकले नेता हैं। उन्होंने जमीन से संगठन को मजबूत किया है और उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े रहेंगे।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की जीत है। उनका संघर्ष और समर्पण हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी और संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पुरुलिया ‐ विल्लुपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को राँची से चलाने की उठी माँग

admin

मधुकरपुर के ग्रामीणों ने की मुख्य मार्ग को अतिक्रमण हटाने की मांग, सीओ से शिकायत के बाद में नहीं की गई पहल…

admin

जीजीएसईएस टेक्निकल कैंपस और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज के बीच एमओयू

admin

Leave a Comment