झारखण्ड राँची

तामु लोसार पर टेनिस अंपायर गौरव गुरुंग सम्मानित

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची के जैप-1 कैंपस स्थित टिकू हॉल में तामु लोसार महोत्सव के अवसर पर गुरुंग समाज, रांची की ओर से उभरते लॉन टेनिस अंपायर गौरव गुरुंग को वर्ष 2025 की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के संस्थापक विजय गुरुंग, सचिव सतीश गुरुंग सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


सचिव सतीश गुरुंग ने बताया कि गौरव गुरुंग ने पुणे में अंतरराष्ट्रीय बिली जीन किंग टेनिस चैंपियनशिप, ऑल इंडिया आईआईटी टेनिस चैंपियनशिप, 38वें राष्ट्रीय खेल देहरादून, खेलो इंडिया पटना, आईटीएफ वर्ल्ड मास्टर टूर जमशेदपुर समेत कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफल अंपायरिंग की है।
समाज ने गौरव गुरुंग को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि वे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक हैं।

Related posts

गोमिया में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, मेंटेनेंस के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था

admin

खूंटी में आवश्यक बैठक, नगर निकाय चुनाव पर सरकार को घेरा

admin

अभाविप ने डीएसपीएमयू कुलपति को सौंपा ज्ञापन, तुगलकी फरमान की निंदा करते हुए छात्रहित में संशोधन की मांग

admin

Leave a Comment