झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो : तालाब में डूबने से चार की मौत, गम्हरिया में एक ही परिवार की तीन महिलाएं समेत चार की गई जान

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : चंदनक्यारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से चार महिलाएं एक ही परिवार से जुड़ी थीं, जिनकी मौत ने पूरे गम्हरिया गांव को शोक में डुबो दिया। गम्हरिया गांव की घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय शांति देवी, उनकी बेटियां साक्षी (15) और देवनी (9) तथा पड़ोस की 50 वर्षीय ज्योत्सना देवी तालाब में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान देवनी गहराई में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में साक्षी भी डूब गई। यह देख मां शांति देवी और पड़ोसन ज्योत्सना देवी उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन चारों महिलाएं तालाब में समा गईं।

घटना की सूचना पर बरमसिया थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका शांति देवी के पति दिनेश दास बोकारो जिला परिषद कार्यालय में क्लर्क हैं।

Related posts

माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या

admin

मणिपुर की घटना पर राजनीति करना छोड़ झारखंड की विधि व्यवस्था पर चर्चा कराए राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

admin

सभी अल्ट्रासाउण्ड क्लीनिकों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

admin

Leave a Comment