झारखण्ड बोकारो विश्व

तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न, बोकारो में दिखी देशभक्ति की मिसाल

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बोकारो द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और देशवासियों की एकजुटता का प्रतीक बनकर रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई, जहां बोकारो के सीजीएम टीए श्री कुंदन कुमार ने स्वयं तिरंगा लेकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा का समापन भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर हुआ, जिनकी वीरता और बलिदान को नमन करते हुए सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण यात्रा में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाराणा विचार मंच, संकल्प सृजन, युवा मोर्चा, भाजपा, व अन्य सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। सैकड़ों की संख्या में शहरवासी, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस यात्रा में शामिल हुए।

परिषद के वरिष्ठ सदस्य एस. के. सिंह और पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह ने इस यात्रा की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की एकजुटता से सरहद पर खड़े सैनिकों का मनोबल और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जांबाजों ने बिना सीमा पार किए ही सौ प्रतिशत लक्ष्य को साधा।

इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व सैनिक राकेश मिश्रा ने किया, जिनके साथ कई पूर्व सैनिक व समाज के अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। उपस्थित प्रमुखों में सुरेश बाबू, मनोज झा, शत्रुघ्न सिंह, संजीव कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, विनय कुमार, अमित कुमार सिन्हा, परमहंस सिंह, प्रदीप कुमार, राजकुमार सिंह, मनोज पांडे, शशि भूषण मिश्रा सहित अन्य नाम शामिल हैं।

Related posts

बोकारो : 10 फ़रवरी से मजदूर मैदान सेक्टर -4 मे शुरू हो रही 21वां स्वदेशी मेला

admin

बोकारो में CISF के जवान ने की पत्नी की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

admin

जदयू कार्यालय पहुँचे सरयू, कहा -“हेमन्त सरकार असली मुद्दों से भटक रही व भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही”

admin

Leave a Comment