झारखण्ड धार्मिक राँची

तीन दिवसीय बड़ा महोत्सव 25 मई से, माँ के दर्शन हेतू विभिन्न राज्यों से पधार रहे भक्तगण

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): हिनू स्थित मणिटोला में तीन दिवसीय बड़ा महोत्सव 25 मई से प्रारंभ हो रहा है, जो 27 मई तक चलेगा। इस महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के माँ काली के दर्शन के लिए पहुँचने की संभावना है। मंदिर के द्वार सुबह 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएँगे जिसके साथ ही माँ काली के दर्शन प्रारंभ हो जाएँगे।

इस आयोजन में ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नागपुर सहित विभिन्न राज्यों से भक्तों का आगमन हो चुका है। यह महोत्सव जय माँ काली जगदंबा ट्रस्ट के बैनर तले हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने जानकारी दी कि 25 मई को शाम 5 बजे मन्दिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पत्थर रोड, शिवपुरी, साकेत मार्ग और बाल मंदिर स्कूल होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। शोभायात्रा से पूर्व हजारों महिलाओं और पुरुषों के बीच लाल चुनरियाँ वितरित की जाएंगी।

Related posts

भुलन खेतको में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

admin

महान योद्धा स्वतंत्रता सेनानी यासीन बाबू के नाम पर गोमिया डिग्री कॉलेज का नामांकन किया जाए : अफजल दुर्रानी

admin

सरला बिरला में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली का आयोजन

admin

Leave a Comment