झारखण्ड बोकारो

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 का डीडीसी ने की शुरुआत

पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं, सुनिश्चित करने को कहा

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिले भर में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। *उप विकास आयुक्त श्री गिरिजा शंकर प्रसाद,सिविल सर्जन डॉ. ए बी प्रसाद,जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी, बोकारो विधायक प्रतिनिधि श्री संजय त्यागी,अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 3 लाख 53 हजार 551 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।


उप विकास आयुक्त ने अपील किया है कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को *पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में बूथ बनाए गए हैं। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन क्रमशः 26 व 27 अगस्त घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। डीडीसी ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।
जिला स्तर के पदाधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियान की निगरानी करेंगे। इस बार पंचायत/प्रखंड एवं जिला स्तर से अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2099 बूथ बनाया गया है। जिसमें 4188 वैक्सीनेटर पोलियो का खुराक पिलाएंगे। पर्यवेक्षण के लिए 287 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय सरना समिति ने करम पूजा महोत्सव को धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की

admin

राँची : श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब इस वर्ष भव्य पूजा करेंगी…

admin

विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो लोगो ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

admin

Leave a Comment