गोमिया झारखण्ड बेरमो बोकारो

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में वरीय अधिवक्ता फलाहारी महतो के निधन पर हुई शोक सभा

तेनुघाट (ख़बर आजतक) : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्तागण शामिल थे। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत फलाहारी महतो वर्ष 1968 से हजारीबाग जिला से वकालत शुरू की। वे लगभग 85 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि दिवंगत फलाहारी महतो जो वर्ष 1968 से हजारीबाग से वकालत शुरू किए। फिर वर्ष 1972 से गिरिडीह में वकालत किए उसके बाद 1981 से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में वकालत किए। वे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो के निधन पर शनिवार 26 अप्रैल को संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। श्री महतो ने बताया कि दिवंगत फलाहारी महतो के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी। शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, सब जज द्वितीय राज कुमार पांडेय, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, चन्द्रशेखर प्रसाद, बासु कुमार डे, अरुण कुमार सिन्हा, बी एन पोद्दार, जगदीश मिस्त्री, सुरेश तिवारी, डी. एन. तिवारी, अभिषेक कुमार मिश्रा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, पुनीत लाल प्रजापति, चेतनानंद प्रसाद , जीतेंद्र दे सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related posts

एलआईसी मैदान में स्वदेशी खादी महोत्सव में उमड़ी भीड़, विशेष छूट का आकर्षण बना केंद्र

admin

आरयू में अव्यवस्था के खिलाफ अभाविप का हल्ला बोल: किया जोरदार प्रदर्शन

admin

शशि पन्ना के नेतृत्व में केशव महतो “कमलेश” से मिला शिष्टमंडल, 2024 विधानसभा को जीतने पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment