गोमिया झारखण्ड बोकारो

तेनुघाट पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

प्रशांत अम्बष्ठ


तेनुघाट (ख़बर आजतक) : कड़ाके की ठंड को देखते हुए तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के सौजन्य से लगभग 110 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुखिया सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों को दुआएं दीं।
इस अवसर पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि बीते करीब 10 दिनों से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शीत लहर के कारण लोगों को सिहरन महसूस हो रही है, खासकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को अधिक परेशानी हो रही है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य माला देवी, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related posts

कसमार : सोनपुरा मुखिया ने किया खेल सामग्री का वितरण

admin

कतरास : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कतरास कॉलेज में किया गया विरोध प्रदर्शन

admin

मणिपुर की घटना से पूरा भारत शर्मशार हुआ है : दीपक विश्वकर्मा

admin

Leave a Comment