कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

तैयारी पूरी, कल धूमधाम से मनाया जाएगा धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती

बोकारो (ख़बर आजतक) : कल नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह समारोह प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति बोकारो द्वारा आयोजित की जाती है। समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार सुबह 9:30 बजे आदिवासी रीति रिवाज से भगवान बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम की जाएगी। अपराहन 2:30 बजे संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह का कार्यक्रम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। वही 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जो देर रात तक चलेगी। मौके पर समिति के किशोर किस्कू, रेंगो बिरूवा, राजकुमार सोरेन, झरीलाल पात्रा, रामदयाल सिंह,  रूपलाल मांझी, सुनील पिंगुवा, राम कुमार मांझी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

हाड़ी समाज ने कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह के पक्ष में आयोजित किया भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह

admin

चालक दिवस पर बोकारो पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

admin

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम व रिसर्च में AI के उपयोग पर पांच दिवसीय FDP का उद्घाटन

admin

Leave a Comment