जानकारी झारखण्ड धनबाद

दक्षिण पूर्व रेलवे पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

आसनसोल/चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल पर टीआरटी मशीनों की तैनाती के लिए गम्हरिया जंक्शन और सीनी जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 21.05.2025 से 28.06.2025 तक (प्रत्येक बुधवार और शनिवार को) मेगा ब्लॉक को ध्यान में ऱखते हुए निम्नलिखित ट्रेन परिचालन सेवाओं को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :

13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 20.05.2025, 27.05.2025, 03.06.2025, 10.06.2025, 17.06.2025 और 24.06.2025 को होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग कांड्रा-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-सीनी के बजाय टाटानगर जंक्शन को छोड़ते हुए कांड्रा जंक्शन – सीनी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

13287 दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, 24.05.2025, 31.05.2025, 07.06.2025, 14.06.2025, 21.06.2025, और 28.06.2025 को होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग सीनी-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-कांड्रा के बजाय टाटानगर जंक्शन को छोड़ते हुए सिनी जंक्शन – कांड्रा जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। ।

यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।

Related posts

इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम में मूलभूत सुविधाओं को लेकर डीईओ सह डीसी ने की समीक्षा

admin

आरयू में अव्यवस्था के खिलाफ अभाविप का हल्ला बोल: किया जोरदार प्रदर्शन

admin

BSL NEWS: बीएसएल के सीओ एवं सीसी विभाग में दो सब स्टेशनों का उद्घाटन

admin

Leave a Comment