झारखण्ड राँची

दलमा में पर्यटन विकास को मिली गति, 30 ईको कॉटेज का शिलान्यास और जंगल सफारी का शुभारंभ


दलमा (पूर्वी सिंहभूम): राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में ‘अबुआ सरकार’ की प्रतिबद्धता शुक्रवार को धरातल पर उतरी। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में 30 ईको कॉटेज का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी का शुभारंभ किया।


मंत्री ने कहा कि ईको कॉटेज के निर्माण से पर्यटकों को अभ्यारण्य के समीप ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी और वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। जंगल सफारी से दलमा की सैर अब अधिक सुरक्षित और रोमांचक होगी।
इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से दलमा पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Related posts

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गरीबों को न करें बेदखल: विजय शंकर नायक

admin

मैथन थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

admin

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बीडीओ को आईकार्ड सौंपे, दिए जनसेवा के निर्देश

admin

Leave a Comment