झारखण्ड दुर्घटना धनबाद बोकारो

दामोदर नदी में स्नान करने गए छह युवक डूबे, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी

बोकारो (ख़बर आजतक) : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को दामोदर नदी में स्नान करने गए छह युवकों में से चार की मौत हो गई, जबकि दो अब भी लापता हैं। यह घटना महुदा थाना क्षेत्र के तेलमुचो घाट के पास हुई। गुरुवार को स्थानीय गोताखोरों और रांची से आई एनडीआरएफ टीम ने संयुक्त रूप से चार शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान भूली निवासी विजय यादव, रोहन उर्फ गोलू, अनीश यादव तथा बाघमारा के भीमकनाली निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सुमित राय (17) और सनी चौहान (21) अब भी लापता हैं।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और प्रभावी बचाव अभियान की मांग की। उनका आरोप है कि अवैध रेत खनन से नदी की गहराई और प्रवाह बदल गया है, जिससे डूबने की घटनाएँ बढ़ रही हैं।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और लापता युवकों की खोज तेज करने का आश्वासन दिया।

Related posts

20 मार्च 2023 को धनबाद के 81 हिन्दू धर्मावलम्बी करेंगे तीर्थाटन

admin

पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर जोर

admin

केंद्रीय बजट 2026-27 झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : राजीव प्रताप रूडी

admin

Leave a Comment