झारखण्ड बोकारो राजनीति

दिल्ली में आयोजित लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन में झारखंड से मंजूर अंसारी हुए शरीक

रिपोर्ट : बिजय आनंद

बोकारो (खबर आजतक): कांग्रेस मुख्यालय,नई दिल्ली में आज आयोजित राष्ट्रीय लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी जी शामिल हुए। राष्ट्रीय लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम में में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, माइनॉरिटी, ओबीसी, एससी, एसटी, के नेशनल को ऑर्डिनेटर सह राहुल गांधी के सलाहकार के0 राजू, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय इमरान प्रतापगढ़ी जी एवं तीन विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा उपस्थित थीं। झारखंड प्रदेश के तरफ से बात रखते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने विस्तार से लोकसभावार जाति समीकरण का रूपरेखा रखा तथा जाति एवं धार्मिक आधार पर अक्लियतो की बात प्रमुखता से रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक लिया और अपने नोटबुक में दर्ज किया ताकि आने वाले चुनाव में इस रूपरेखा को कैसे धरातल पर उतारा जाए, इस पर गंभीरतापूर्वक निर्णय लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने सरकार एवम संगठन के बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष से हाल जाना, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार एवं संगठन के बारे में विस्तार से बातों को रखा। मंजूर अंसारी जी ने कहा की 2004 लोकसभा में जिस तरह से कांग्रेस गठबधन ने झारखंड से 14 में 13सीटे जीती थी उसी को दोहराने के ऊपर ज्यादा फोकस किया गया और झारखंड में मुस्लिम आदिवासी दलित ओबीसी से नए लीडरों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं चास नगर पर्षद के पुर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने यहां की बातों को बैठक में रखा। इससे झारखंड में कांग्रेस गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 14 में से 14 सीटों पर जीत होगी। प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी बनने से झारखंड में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत हुई है ।तथा झारखंड के सभी नेताओं कार्यकर्ता काफी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।इस मौके प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी अख्तर अली ने भी प्रदेश अध्यक्ष के बैठक में बात रखने को स्वागत योग करा दिया तथा कहा कि हम लोगों को काफी खुश है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी हैं।

Related posts

आंतरिक संसाधनों के बदौलत जातीय गणना करने की दिशा में ठोस पहल करे झारखंड की सरकार: विजय शंकर नायक

admin

झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन का महाधिवेशन संपन्न, कर्ण कुमार सिंह अध्यक्ष चुने गये

admin

BSL NEWS : आईसीएफ में स्टील स्ट्रक्चर का मरम्मत आरम्भ

admin

Leave a Comment