झारखण्ड राँची राजनीति

दिल्ली में हेमन्त सोरेन और बाबूलाल मरांडी की मुलाकात: दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

नितीश_मिश्र

नई दिल्ली/राँची (खबर_आजतक): झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से से प्रार्थना की, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बता दे,शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक व्यक्तित्व हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी राजनीतिक दलों में चिंता और सम्मान की भावना है।

Related posts

सेक्टर-4 और गोमिया में कोटपा-2003 के तहत छापामारी, तंबाकू बेचने पर कार्रवाई

admin

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दूबे झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुँचे राँची, सीएमडी सीसीएल व सीएमडी सीएमपीडीआई ने किया स्वागत

admin

बोकारो : सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त संस्थान घोषित करने का निदेश

admin

Leave a Comment