झारखण्ड बोकारो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने जताया गहरा शोक

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रविश शर्मा ने कहा “हम श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वह एक प्रखर जननेता, जनजातीय अधिकारों के प्रबल पक्षधर और झारखंड राज्य के गठन के पीछे प्रेरणादायी शक्ति थे। सामाजिक न्याय, आदिवासी उत्थान और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के लिए उनका जीवनभर का संघर्ष राज्य के इतिहास में अमिट छाप छोड़ गया है।”
उन्होंने आगे कहा श्री सोरेन जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने पीढ़ियों को आवाज दी और झारखंड की पहचान को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से, हम उनके परिवारजनों, अनुयायियों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जो उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहे हैं। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Related posts

अभाविप राँची महानगर ने अल्बर्ट एक्का की जयंती पर किया दीप दान

admin

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों से किया मतदान करने की अपील

admin

डोरंडा के भूसुर नदी से पुलिस ने एक युवक का किया बरामद

admin

Leave a Comment