झारखण्ड बोकारो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस शोकाकुल

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड के जननायक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह और निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड की पहचान और अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

बीआईटी मेसरा का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, पूर्व छात्रों को मिला सम्मान

admin

1अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएगी भाजपा: डॉ प्रदीप वर्मा

admin

नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी तरीके से उतारेंगे बोकारो के निजी स्कूल

admin

Leave a Comment