झारखण्ड राँची

दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिन्तक, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे: वरूण साहू

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रेरणापूँज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस समर्पण दिवस के पावन अवसर पर महानगरध्यक्ष वरूण साहू ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिन्तक, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। आज भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करता है और उनके पदचिन्हों पर चलता है।

इस मौके पर विधायक सीपी सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अंदर संजोने की बात कही। साथ ही हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने पंडित दीनदयाल को भाजपा के विचारों का जनक बताते हुए कहा कि अगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का पूर्ण पालन किया जाए तो भारत बहुत ही जल्द विश्व गुरु के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, विश्वजीत कुमार सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

एसबीयू में विमान दुर्घटना के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

admin

हर बच्चा सुरक्षित हो इसके लिए मिलकर करना होगा प्रयास।

admin

रॉबिन मिंज ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से किया शिष्टाचार मुलाकात

admin

Leave a Comment