झारखण्ड राँची राजनीति

दीपिका पांडेय सिंह से बायो फोर्टिफिकेशन को लेकर मिला आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन का शिष्टमंडल

रिपोर्ट : नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बायो फोर्टिफिकेशन विषय को लेकर मिला। प्रतिनिधियों ने HarvestPlus के बायो-फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की, जो झारखण्ड राज्य में JSLPS तथा ISDG रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से प्रभावी रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है।

वहीं मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने इस उल्लेखनीय पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों तक पहुँचाने के लिए आवश्यक समर्थन प्रदान किया जाएगा। HarvestPlus का बायो-फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम PVTG एवं अत्यंत गरीब समुदायों के बीच SHG मॉडल के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण फसलों – कैल्शियम समृद्ध मड़ुआ, आयरन युक्त बाजरा तथा जिंक समृद्ध गेहूं के उत्पादन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करता है। जैव प्रबलित फसलों में जलवायु प्रतिरोधक क्षमता के साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्वों की प्रचुरता होती है।

Related posts

Bokaro : Shriram Finance Selects 9 Students in Campus Placement Drive at GGSET, Bokaro

admin

डीएवी-6 में डीएवी स्पोर्ट्स क्रिकेट व बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

admin

सरला बिरला में एएनएम विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

admin

Leave a Comment