झारखण्ड राँची शिक्षा

दुबई सम्मेलन में अध्यक्ष बनकर शामिल होंगे प्रो. गोपाल पाठक

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : एवर कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित “क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबिलिटी” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को बतौर अध्यक्ष आमंत्रित किया गया है। यह दो दिवसीय सम्मेलन 10-11 नवंबर को दुबई में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न देशों के पर्यावरणविद और जलवायु विशेषज्ञ भाग लेंगे।

प्रो. पाठक के शोध कार्य ग्रीनहाउस उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और उनके समाधान पर केंद्रित रहे हैं। उनके शोध आलेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाने और इसके प्रभावों पर विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए प्रो. पाठक के प्रयासों को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

Related posts

पर्यावरण की सुरक्षा सबका दायित्व’ के उद्घोष के साथ हो : मुकुल ओझा

admin

चेंबर चुनाव: टीम शैलेन्द्र ने शुरु किया पदयात्रा, चुनाव को लेकर कल टाटीसिलवे में बैठक आयोजित

admin

हटिया एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन खुलने के समय परिवर्तन को लेकर अरुण जोशी ने रेल विभाग को लिखा पत्र

admin

Leave a Comment