झारखण्ड धार्मिक

देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में 4 किमी लंबी लाइन, सुबह 3 बजे खुला बाबा मन्दिर

श्रावण के पहले सोमवार को डेढ़ लाख काँवरियाँ करेंगे अरघा सिस्टम से जलाभिषेक

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/देवघर(खबर_आजतक): देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले दिन ही काँवरियों की भीड़ है। इस अवसर पर प्रात: 3:00 बजे मन्दिर का पट खुला। इस दौरान भगवान महादेव की काँचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधि-विधान से की गई। इसके बाद अरघा से जर्लापण शुरू किया गया। इस जलार्पण के लिए काँवरियों की कतार तड़के सुबह बरमसिया चौक तक पहुँच गई है। वहीं लगभग 4 किलोमीटर तक शिवभक्तों की गूँज से इलाका गुंजायमान है। सभी काँवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं रविवार शाम से ही काँवरिए पंक्तिबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार कर रहे हैं। देवघर में जिस तरह से देर शाम से ही काँवरिए की भीड़ पहुँची है, ऐसे में मन्दिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज पहले दिन की डेढ़ लाख से अधिक भक्त जलार्पण करेंगे।

Related posts

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सीएमपीडीआई का बड़ा कदम, रायगढ़ में बनेगा 99 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्र

admin

बोकारो : मानव अधिकार मिशन के सदस्यों के बीच वितरित किए गए नवीकरण आईडी कार्ड

admin

गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों में छठ महापर्व धूमधाम व भक्तिभाव से संपन्न

admin

Leave a Comment