झारखण्ड धनबाद राजनीति

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे : अनुपमा सिंह

धनबाद (प्रतीक सिंह) : आज बिरसा मुंडा चौक बैंक मोड़ धनबाद में अनुपमा सिंह ने बिरसा मुंडा के आंड का प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा झारखंड के अमर स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिदर्शी बिरसा मुंडा जिन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के विरोध क्रांति की बिगुल फूकां बल्कि 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में उनके आह्वान पर जनजातीय समाज ने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी महान उलगुलान आंदोलन को अंजाम दिया यही कारण है

कि तेज पुंज बिरसा को आज भी मुंडा समाज में झारखंड के लोग भगवान के रूप में पूजते हैं बिरसा मुंडा का जीवन अत्यंत गरीबी में व्यतीत हुआ जल जंगल जमीन लिए अस्मिता स्वायत्ता और संस्कृति को बचाने के लिए संग्राम था अनेक जन कल्याणकारी कार्य किया अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर कई लड़ाइयां लड़ी किसानों का शोषण करने वाले जमींदारों के विरुद्ध संघर्ष कर किसानों की जमीनों को मुक्त कराया लोग उन्हें धरती हवा के नाम से पुकारते एवं पूछते थे आज समाज में युवाओं को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने राज्य अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है यही सच्ची श्रद्धांजलि है श्रद्धांजलि देने वालों में जयप्रकाश चौहान मनोहर हुसैन अनु पासवान मृत्युंजय सिंह निशिकांत सिंह सतपाल ब्रोका अवधेश यादव राजकुमार चुनचुन यादव आदि थे

Related posts

पेटरवार और कसमार की जनता दो दिनों से बिजली और पानी के लिए त्राहिमाम

admin

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस की तैयारी पूरी

admin

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत ही एक मात्र विकल्प : सुदेश

admin

Leave a Comment