झारखण्ड धनबाद

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जिले में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम

धनबाद(खबर आजतक):- धनबाद जिले के सभी प्रखंड के 256 पंचायतों में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में जिला मुख्यालय से एक वरीय प्रभारी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिसमें गोविंदपुर में निदेशक एनईपी, निरसा में अपर समाहर्ता, बाघमारा में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), तोपचांची में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, बलियापुर में अपर समाहर्ता (आपूर्ति), टुंडी में भूमि सुधार उप समाहर्ता, धनबाद में जिला परिवहन पदाधिकारी, एगारकुंड में अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी टुंडी में जिला योजना पदाधिकारी तथा कलियासोल प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Related posts

आदित्य के आवासीय कार्यालय पर एक बूथ एक प्रोफेशनल एवं एक बूथ पाँच यूथ द्वारा बैठक आयोजित

admin

रोटरी क्लब बोकारो द्वारा अंतरराष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड डे मनाया गया

admin

यूपीए गठबंधन का नया नामकरण इंडिया रखने से भाजपा नेताओं में बढ़ी बेचैनी: राजद

admin

Leave a Comment