झारखण्ड राँची

दैनिक दिनचर्या को सुचारू रूप से चलाने में योग का महत्वपूर्ण योगदान: गणेश मिश्र

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा हटिया मंडल में योग शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। योग शिक्षिका पूजा सिंह ने योगाभ्यास कराया।

योग शिविर में उपस्थित गणेश मिश्र ने कहा कि दैनिक दिनचर्या को सुचारू रूप से चलाने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। योग के जरिए हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर समाज एवं देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हटिया मंडलध्यक्ष राम मनोज साहू ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य सभी लोगों को योग के लाभ से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है।

समाजसेवी दुर्गेश यादव ने कहा कि 2014 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। तब से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष योग दिवस विभिन्न थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’। अर्थात खुद के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यह दिन लोगों के बीच योग का महत्त्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त रखा जाता है।

Related posts

मुख्यमंत्री सारथी योजना के अन्तर्गत 8 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

admin

नारी अपराध के विरोध मे जल सत्याग्रह पर उतरे यूथ ऑफ राँची के युवा

admin

झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार जलेश्वर महतो से मिले उमेश गोस्वामी

admin

Leave a Comment