झारखण्ड धनबाद

दोबारा नहीं होगी नीट की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद दिया फैसला

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

ख़बर आजतक : NEET पेपर लीक मामले पर चल रही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ReNEET यानी दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को लंबी चली बहस के बाद सीजेआई ने मामले में आदेश दिया है।

CJI ने कहा- फिलहाल, हम दागी स्टूडेंट्स को बेदागी स्टूडेंट्स से अलग कर सकते हैं। अगर जांच के दौरान दागियों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई स्टूडेंट्स इस फ्रॉड में शामिल पाया जाता है तो उसे एडमिशन नहीं मिलेगा। हालांकि कोर्ट ने अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसके लिए कोई डेट जारी नहीं की है।

इससे NEET केस में CJI की बेंच के सामने मंगलवार को पांचवीं सुनवाई हुई। CJI ने कहा- हम पेपर लीक के ठोस सबूत के बिना रीएग्जाम का फैसला नहीं दे सकते हैं। हो सकता है कि CBI जांच के बाद पूरी तस्वीर ही बदल जाए, लेकिन आज हम किसी हालत में यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक पटना और हजारीबाग तक सीमित नहीं है।

Related posts

बोकारो की शिक्षा में नया युग : सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स में नहीं कोई विवाद, सभी मिलकर रचेंगे इतिहास : सूरज शर्मा

admin

बोकारो जिला की मैट्रिक टॉपर राजलक्ष्मी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया सम्मानित

admin

जगन्नाथ मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह

admin

Leave a Comment