धनबाद निरसा

धनबाद : एगारकुंड प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक संपन्न

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

एगारकुंड(खबर आजतक):- प्रखंड सह अंचल कार्यालय एगारकुंड में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार के साथ साथ सभी विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे बैठक में प्रखण्ड में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना और समस्याओं का निष्पादन करना है इस बैठक में मुख्य मुद्दा रहा प्रखंड कार्यालय में पानी की समस्या और शौच की साफ सफाई की सुविधा नहीं होना ! इस बारे में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो धरना पर बैठने को बाध्य होगी ! वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थिति है और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और समस्याओं का निष्पादन करने के लिए बैठक बुलाई गई है जिसमे पेयजल, बिजली ,स्वास्थ्य ,शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल है जो भी समस्याएं हैं का निष्पादन विभाग द्वारा जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा !

Related posts

आशीर्वाद टावर अग्निकांड में पीड़ित घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

admin

पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय, आसनसोल में छात्राओं और महिला कार्मिकों के लिए शौचालय परिसर का उद्घाटन

admin

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के मद्दे नजर ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्विकाल कैंसर के प्रति जागरूकता सह जांच शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment