झारखण्ड धनबाद बोकारो शिक्षा

धनबाद के बेटे आशीष अक्षत ने JPSC 2023 में मारी बाज़ी, बने राज्य के टॉपर

सरबजीत सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक):झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयनित किया गया है।

टॉपर्स की सूची में सबसे ऊपर स्थान हासिल किया है धनबाद (झरिया) के रहने वाले आशीष अक्षत ने। उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद के लिए हुआ है।

आशीष की प्रारंभिक शिक्षा देनोबिली स्कूल, धनबाद से हुई, जबकि 12वीं की पढ़ाई DAV बोकारो से पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

पढ़ाई के बाद आशीष दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर की नौकरी करने लगे। बीते 9 वर्षों से वे दिल्ली में ही कार्यरत रहते हुए जेपीएससी की तैयारी कर रहे थे।

आख़िरकार दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। उनका वैकल्पिक विषय ‘खोरठा’ था और वे सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के अभ्यर्थी हैं।

पहले प्रयास में भी उन्होंने मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक पहुँच बनाई थी, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में उनका चयन नहीं हो सका था।

इस बार जैसे ही परिणाम की सूचना मिली, उनके परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आशीष की मेहनत, धैर्य और लगन ने उन्हें प्रदेश का टॉपर बना दिया।

Related posts

सड़क के गड्ढों में पानी भरने से दिखाई नहीं देते, बढ़ रहे हादसे,वाहन चालकों को हो रही परेशानी।

admin

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लूटे गए रुपए बरामद , तीन अभियुक्त गिरफ्तार और तीन फरार

admin

आपकी योजना- आपकी सरकार – आपके द्वारा कार्यक्रम को बनाएं सफलः उपायुक्त

admin

Leave a Comment