अपराध खेल झारखण्ड धनबाद

धनबाद : फुटबॉल खिलाड़ी प्रीति राउत ने घर में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद (ख़बर आजतक) : सिंदरी के रांगामटिया रेनबो कल्ब क्रेसर बस्ती निवासी माधव गोप उर्फ गोपी गोप की 15 वर्षीया पुत्री प्रीति राउत ने रविवार को लगभग तीन बजे दोपहर में अपने घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पहुंची बलियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतका के भाई करण ने बताया कि प्रीती फुटबॉल खिलाड़ी थी. उसने कई मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया था. इधर, बलियापुर पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.

प्रीती फुटबॉल खिलाड़ी थी और उसने कई मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया था. उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है.

Related posts

स्टेम शिक्षा पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वर्कशॉप आयोजित
समय की माँग है स्टेम एजुकेशन : प्रो. सी. जेगनाथन

admin

गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस में आयोजित हुआ CLC कार्यक्रम, युवाओं को स्टार्टअप व नवाचार के लिए किया गया प्रेरित

admin

झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन का वार्षिक समारोह व जागरूकता कार्यक्रम 19 सितंबर को

admin

Leave a Comment