झारखण्ड धनबाद

धनबाद : बिना चालान बालू का परिवहन करते टाटा 407 जब्त

धनबाद (ख़बर आजतक) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सरायढेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक टाटा 407 को जब्त कर सरायढेला थाना को सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहीर सालकर के निर्देशानुसार रविवार की सुबह लगभग 6 बजे सरायढेला थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना परिवहन चालान के बालू लदे एक टाटा 407 को पकड़ा गया।

उक्त वाहनों को सरायढेला थाना को सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज की गई है।

जांच दल में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक, श्री बसंत उरांव, श्री विजय करमाली, श्री सुमित कुमार तथा आवंटित पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

जेपी नड्डा से मिली पाँच सदस्यीय टीम, सौंपी रिपोर्ट

admin

गोमिया जैसे सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में इतना सुसज्जित कॉलेज का होना अपने आप में सौभाग्य की बात : कुलपति

admin

जेएनएमएस विद्यालय के पूर्वोत्तर छात्रा का हुआ झारखंड माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन

admin

Leave a Comment