झारखण्ड राँची

धुर्वा से लापता बच्चों की खोज में सफल बजरंग दल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची : धुर्वा से लापता दो बच्चों अंश और अंशिका को खोज निकालने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन और डब्लू को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री सेठ ने कहा कि एक बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलाना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि की प्रशंसा की और इसे उनकी पहचान बताया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह और पूर्व विधायक समरी लाल रमेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सीपीएम नेता सुभाष मुंडा के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करे राज्य सरकार: डॉ मनोज कुमार

admin

साईं नाथ विश्वविद्यालय में ’’महिलाओं पर हिंसाः पुलिस की पहुँच और समस्याएँ’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन

admin

मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान

admin

Leave a Comment