खेल झारखण्ड राँची राजनीति

धोनी से मिले मंत्री सुदिव्य, खेल और पर्यटन को लेकर माही से की चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने महेन्द्र सिंह धोनी से मुलाकात की। यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि झारखण्ड में खेल और पर्यटन की नई दिशा तय करने वाला अहम कदम माना जा रहा है। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। चर्चा ऐसी है कि महेन्द्र सिंह धोनी को झारखण्ड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो राज्य की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। वहीं खेल के क्षेत्र में भी माही की भागीदारी से झारखंड को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की तैयारी है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “आज झारखंड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में खेल और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में धोनी का सहयोग राज्य सरकार को प्राप्त होगा। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से इन क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे।

मालूम हो कि धोनी खुद झारखंड की माटी से निकले हैं। ऐसे में अगर वे सरकार के साथ मिलकर राज्य के युवाओं और पर्यटन को संवारने में भूमिका निभाते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि इस मुलाकात के बाद क्या वाकई में धोनी झारखण्ड टूरिज्म का चेहरा बनेंगे और राज्य के खेल ढाँचे में उनकी क्या भूमिका तय होगी।

Related posts

प्लेसमेंट सेल, राँची विश्वविद्यालय ने बुधिया ग्रुप में 7 छात्रों के प्लेसमेंट चयन की सहर्ष घोषणा की

admin

बिना चालान परिवहन करते खनिज लदा 5 वाहन जप्त

admin

बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

admin

Leave a Comment