झारखण्ड बोकारो

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: चास नगर निगम महापौर पद पर भोलू पासवान विजयी


बोकारो (ख़बर आजतक) : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के महापौर पद हेतु मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में संपन्न कराया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बीच पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।


जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार भोलू पासवान को कुल 17,796 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक है। इस प्रकार उन्हें चास नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।


दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार को 14,827 मत तथा तीसरे स्थान पर जमील अख्तर को 10,320 मत प्राप्त हुए

Related posts

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल हुए सुदेश

admin

भीषण बारिश में जलमग्न मोहल्लों का दुःख बाँटने पहुँचे संजय सेठ

admin

गोमिया में आयोजित लाठी प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

admin

Leave a Comment