झारखण्ड राँची

नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए रमा खलखो मैदान में, नामांकन की घोषणा

रांची (ख़बर आजतक) : पूर्व मेयर रमा खलखो ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर पद का चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
रमा खलखो ने कहा कि वह शहर की जनता से एक बार फिर आशीर्वाद और समर्थन की अपेक्षा रखती हैं। उन्होंने अपने वर्ष 2008 के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से मेयर बनने के बाद उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नगर निगम के माध्यम से जनहित में कार्य किया।


उन्होंने कहा कि यदि जनता ने दोबारा अवसर दिया तो नगर निगम को सुदृढ़ बनाना, पारदर्शी व्यवस्था, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और शहर के समग्र विकास को उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रेसवार्ता में मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष अभिलाष साहू, सहबाज अहमद, बेलस तिर्की, दीपू और मीनू सिंह उपस्थित थे।

Related posts

अमित शाह से मिले आजसू प्रमुख सुदेश, राज्य की वर्तमान स्थिति एवं अन्य विषयों पर हुई चर्चा

admin

गोमिया : सफल होने के लिए माता-पिता व गुरु का आशीर्वाद ज़रूरी : अनुराधा सरस्वती

admin

युवा राजद की प्रदेशस्तरीय बैठक संपन्न, आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने व विस्तारिकरण पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment