झारखण्ड पेटरवार बोकारो

नशा मुक्ति अभियान के तहत दीवाल लेखन करके युवा पीढ़ी के युवकों को नशा पान से बचने का दिया गया संदेश

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदा रानी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत दीवाल लेखन करके युवा पीढ़ी के युवकों को नशा पान से बचने का संदेश दिया गया।

बता दे कि प्रखंड के 201 आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को एक साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति अभियान के दौरान महिलाओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में रैली निकाली और नशा मुक्ति के लिए आवाज बुलंद की।
आंगनबाड़ी केंद्र की पर्यवेक्षिकाओं कुंतल रानी, सोनी गुप्ता, कुमारी चेतना और तैयबा खातून ने लोगों को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई।

Related posts

आदित्य विक्रम जयसवाल के द्वारा लगाया गया निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, 375 रोगियों ने कराया इलाज

admin

रांची: एमएस धोनी बोले – “कमियों को दूर कर नए सीज़न में करेंगे दमदार वापसी”

admin

चिन्मय विद्यालय में अंतर सदन कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

admin

Leave a Comment