झारखण्ड राँची राजनीति

नहीं रहे कॉर्डिनल तेलस्फोर पी. टोप्पो, राज्य भर में शोक की लहर, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कार्डिनल तेलस्फोर पी. टोप्पो का बुधवार को निधन हो गया है। यह जानकारी आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो एसजे व राँची आर्च डायोसिस ने दी है। 84 वर्षीय कार्डिनल टोप्पो काफी समय से बिस्तर पर थे। इस दौरान बुधवार को शाम 3.45 बजे कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल मांडर में उन्होंने अंतिम साँस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओ ने जताया शोक. उनका अंतिम संस्कार संभवत: सेंट मैरी कैथेड्रल रांची में होगा, हालांकि इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। सर्वधर्म समभाव को लेकर किए गए उनके प्रयास को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके निधन की सूचना से राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके दर्शनार्थ राज्य भर से लोग राँची पहुँच रहे हैं।

Related posts

नेशनल वुशु जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स

admin

वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स 2024 में 9 प्रविष्टियों के लिए 7 अति-उत्कृष्ट और 2 उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

admin

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में 15 अगस्त को तिरंगा अवश्य लगाएं :रघुवर दास

admin

Leave a Comment