जानकारी झारखण्ड विश्व

नहीं रहे ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गढ़वी, मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई (ख़बर आजतक): सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली। संजय गढ़वी जब सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो उसी दौरान ही उनके सीने में दर्द उठा। वह पसीने-पसीने हो गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय गढ़वी के निधन से पूरी फैमिली शॉक में है। उनका जाना पूरे बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक के दौरान संजय को हार्ट अटैक हुआ था। संजय जहां वॉक कर रहे थे, वहां से हॉस्पिटल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी, रास्ते में कोई ट्रैफिक भी नहीं था। फिलहाल संजय का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। खबर है कि 19 नवंबर की देर शाम तक संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संजय गढ़वी की बड़ी बेटी संजना ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया कि उनका देहांत 19 नवंबर की सुबह हुआ। कोई दिक्कत नहीं थी और सबकुछ ठीक था। संजय गढ़वी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते हैं, इसी सोसाइटी में श्री देवी रहती थीं। संजय गढ़वी ने बीते दिनों ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी।

Related posts

सरला बिरला व आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

admin

EASTERN RAILWAY WORKSHOPS SHINE WITH OUTSTANDING PERFORMANCE

admin

झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता से मिले उपायुक्त

admin

Leave a Comment