कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

नाबालिक ने दिया बच्चे को जन्म, जरीडीह थाना ने पोक्सो एक्ट में नहीं दर्ज किया मामला।

बोकारो (ख़बर आजतक): जारीडीह थाना अंतर्गत तातरी गांव में एक नाबालिक मंदबुद्धि लड़की के साथ 60 वर्षीय वृद्ध के द्वारा यौन संबंध स्थापित करने के बाद , गत 20 दिसंबर को पीड़िता द्वारा नवजात बच्चे को जन्म दिया गया। इस संबंध में दो माह पूर्व जरीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया। लड़की के पिता ने बताया कि थाना द्वारा यौन हिंसा का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं होने के कारण आरोपी की अभी तक गिरफ़्तारी नही की गई है। थाने में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष तथा मंदबुद्धि है जिसे विगत एक वर्ष से गांव के अमीन सिंह द्वारा घर में अकेले पाकर बराबर डरा धमकाकर अवैध शारीरिक संबंध बनाया करता था। पीड़िता के पिता के अनुसार वह तथा उसका पुत्र मजदूरी करने चला जाते थे। जिसके बाद अमन सिंह उनके घर आकर मंदबुद्धि बालिका के साथ यौन संबंध स्थापित करता था। पीड़िता की मां भी मंदबुद्धि है । ब इसी क्रम में बालिका गर्भवती हो गई तथा 20 दिसंबर 23 को एक नवजात को जन्म दी है ।
इस मामले में सहयोगिनी के परामर्शदाता तथा अधिवक्ता रोहित कुमार ठाकुर ने बताया कि यह एक गंभीर पोक्सो एक्ट का मामला है , जिसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही दिख रही है । पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related posts

राँची विश्वविद्यालय का 36वाँ दीक्षांत समारोह 2 मई को,
राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

admin

बोकारो : बारातियों के पटाखों से राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, 4 दुकाने जली..

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

Leave a Comment