अपराध झारखण्ड राँची

नामकुम सहित अन्य थानों में भू माफियाओं व जमीन दलाल की इंट्री पर रोक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नामकुम थाना सहित अन्य थानों में भू-माफिया, जमीन दलाल की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। नामकुम थाना के गेट पर शुक्रवार को एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है कि जमीन दलाल, भू-माफिया का थाना परिसर में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा भी कई अन्य थानों में भी ऐसा ही पोस्टर लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गत 10 सितम्बर को सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारियों से कहा था कि कहीं भी कोई यह आरोप नहीं आए कि थाना प्रभारी किसी लैंड माफिया के संपर्क में है। यह थाना प्रभारी के लिए खतरनाक साबित होगा।

Related posts

प्रथम चरण के इवीएम, वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सीलः के रवि कुमार

admin

छत्तरपुर के चाणक्या एकेडमी सेंटर में हुआ करियर काउंसलिंग सह….

admin

नवरात्रि के मौक़े पर लायंस क्लब मे डांडिया की धूम..

admin

Leave a Comment