झारखण्ड राँची

नामांकन के पहले दिन प्राप्त हुए 34 नामांकन पत्र

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): चैंबर चुनाव के आगामी सत्र 2024-25 के नामांकन के पहले दिन कुल 34 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन की अंतिम तिथि 10 सितंबर को शाम 4 बजे तक है। वहीं 4 बजे के बाद सभी प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 सितंबर को संध्या 4 बजे तक है।

वहीं चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र के साथ अपने एक्टिव डिन नंबर का उल्लेख जरूर करें। बिना डिन नंबर के नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

विदित हो कि चैंबर का चुनाव 22 सितंबर को गुरूनानक स्कूल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

Related posts

पेटरवाए : ऑटो पलटने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत कई लोग घायल

admin

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे का सशक्त करने की दिशा मे लोकतांत्रिक कदम : अन्नपूर्णा देवी

admin

गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता के द्वादशा श्राद्ध क्रम में पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुँचे हेमंत सोरेन

admin

Leave a Comment