रिपोर्ट : नितीश मिश्रा
राँची : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर आमादा है, जिससे बूथ लूट और फर्जी मतदान की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर समर्थक मतपत्रों में गड़बड़ी कर सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि सीसीटीवी फुटेज को कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर सीसीटीवी लगाए गए थे, तो निकाय चुनाव में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कैमरे नहीं लगाए गए, तो सरकार की मंशा पर सवाल
