झारखण्ड राँची राजनीति

निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त अमित कुमार से मिला झारखंड चेंबर का शिष्टमंडल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): निगम से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हेतू सोमवार को झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक नगर आयुक्त अमित कुमार के साथ निगम कार्यालय में हुई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बाजार टांड़ स्थित दुकानों के किराया विवाद के जल्द समाधान का आग्रह किया। दुकान के नाम ट्रांसफर में होनेवाली समस्याआ के समाधान के आग्रह पर नगर आयुक्त ने सहमति जताई। ट्रेड लाइसेंस लेने की प्रक्रिया की जटिलता के सरलीकरण के आग्रह पर नगर आयुक्त ने सूडो को पत्राचार करने की बात कही।

खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों से लिये जा रहे टोकन के रूप में वसूली के संबंध में भी वार्ता हुई और निगम के द्वारा बस स्टैंड में अधिकारिक बोर्ड लगाने का अनुरोध किया गया जिसपर नगर आयुक्त ने सहमति जताई। चैंबर महासचिव परेश गट्टानी और कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार ने संयुक्त रुप से सुझाया कि नगर निगम, चैंबर, पीएचईडी, बिजली और यातायात पुलिस के प्रतिनिधित्व से निगम द्वारा को-ऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया जाना आवश्यक है। इससे स्थानीय स्तर की समस्याओं का निदान त्वरित गति से संभव होगा, जिस पर नगर आयुक्त ने विचार के लिए आश्वस्त किया।

शहर के प्रमुख इलाकों में बरसात के समय सडकों पर जल जमाव की समस्या से भी अवगत कराया गया। कहा गया कि बकरी बाजार एवं सेवा सदन पथ में बरसात के समय सडकों का पानी दुकानों और घरों में भर जाता है। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम और चैंबर की संयुक्त टीम द्वारा जल्द ही इन क्षेत्रों का भ्रमण किया जाएगा। शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए नगर आयुक्त ने चैंबर के माध्यम से दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपने दुकान का कचरा सडकों पर न फेंके। दुकानदार एरिया के सुपरवाइजर से संपर्क कर लें, दुकान खोलने के समय ही कचरा उठाव की आनेवाली गाडी में ही कचरा फेंकें। उन्होंने क्षेत्रवार सुपरवाइजरों के संपर्क नंबर को भी सार्वजनिक करने की बात कही। यह कहा कि इस हेतू संबंधित एरिया के लोकल संगठनों से भी सहमति ली जाएगी। अपर बाजार क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था करने के सह सचिव अमित शर्मा के आग्रह पर नगर आयुक्त ने कहा कि जगह चिन्हित कर निगम द्वारा जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार शामिल थे।

Related posts

चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Nitesh Verma

दिव्यांग पत्रकार के साथ प्रखंड कर्मी ने किया बदतमीजी, पत्रकारों मे आक्रोश

Nitesh Verma

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विजय शंकर नायक

Nitesh Verma

Leave a Comment