झारखण्ड धनबाद

नियोजनालय कुमारडूबी में लगा मिनी रोजगार मेला 76 आवेदकों का हुआ चयन 67 को शॉर्ट लिस्ट किया गया

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

धनबाद/कुमारधुबी(खबर आजतक):-झारखंड सरकार श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियोजनालय कुमारडूबी में मिनी रोजगार मेला का आयोजन किया गया ! जिसमें नियोजन पदाधिकारी विनोद कुमार के द्वारा आवेदको के लिए नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुकों और बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को अवगत कराया गया ! वही रोजगार मेले में 9 नियोजकों के द्वारा कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 540 आवेदकों ने भाग लिया ! वहीं विभिन्न नियोजकों द्वारा 76 आवेदकों का चयन किया गया और उन्हें ऑफर लेटर निर्गत किया गया तथा 67 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया ! इस रोजगार मेले के कार्यक्रम में नियोजन पदाधिकारी कुमारडूबी विनोद कुमार के साथ-साथ अमित कुमार, किशोर कुमार सिन्हा, राजशेखर कुमार, सोनी विलियम एवं कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित हुए !

Related posts

आईटी उप समिति द्वारा बनाए गए ऑफिशियल यूटयूब चैनल को अध्यक्ष किशोर मंत्री ने किया लॉन्च, साइबर सिक्योरिटी पर भी हुई चर्चा

admin

बोकारो : जातीय जनगणना से पहले लागू हो सरना धर्म कोड : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

admin

श्रावणी मेला के लिए BSL की और से मेडिकल मोबाइल यूनिट को किया गया रवाना

admin

Leave a Comment