धनबाद निरसा

निरसा विधानसभा भाजपा का बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

चिरकुंडा (खबर आजतक):- निरसा विधानसभा भाजपा का बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला का आयोजन कुमारधुबी श्रम कल्याण केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दिन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तस्वीर पर फूल एवं सामूहिक वन्दे मातरम गीत से की गई !इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के 180 प्रतिनिधि उपस्थित हुए जो बूथ सशक्तिकरण अभियान में अल्पकालीन विस्तारक की भूमिका का दायित्व निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को इस कार्यशाला में 2024 चुनावी वर्ष के लिए परिसंचालित किया गया। परिसंचालित कार्यशाला में भाजपा(ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने अपने विचारों को बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान में केंद्र बिंद बनाते हुए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से आयरन मैन की भूमिका निभाने का आग्रह किया और 10 से 12 मार्च के बिच शक्ति केन्द्रो पर बैठक आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।वही इस बैठक को भाजपा जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सम्बोधित करते हुए; इस बैठक के विषय पर प्रकाश डाला और बैठक को मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनय सिंह ने संचालन किया। इस कार्यशाला में चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी के साथ साथ भपेन्द्र सिंह,राजेश चौधरी ,रानी केरई , दीपा दास,अनिल यादव,बापि सेनगुप्ता , जगरनाथ सिंह,रंजीत मोदी,गोपाल भारती,बृहस्पति पासवान ,राजेश बाउरी,अखिलेश तिवारी,जय राम साव ,संतोष सिंह,अभिषेक दास, अजय चौधरी,मदन शर्मा उपस्थित थे !

Related posts

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष बनने पर उमेश गोस्वामी का मैथन में जोरदार स्वागत कार्यक्रम

admin

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य : उपायुक्त

admin

जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन के खिलाफ की औचक छापामारी

admin

Leave a Comment