झारखण्ड राँची राजनीति

नीतीश के हुए सरयू, जदयू कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के जदयू में शामिल होने पर पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, मधुकर सिंह, सागर कुमार, धनंजय सिन्हा, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, पिंटू सिंह, अखिलेश राय, दुष्यंत पटेल, दीप नारायण सिंह, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, विश्राम मुण्डा एवं अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

सरयू राय के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि सरयू राय वरिष्ठ नेता है, उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि उनके आने से पार्टी प्रदेश में मज़बूत हुई है, विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Related posts

चिन्मय मिशन चास द्वारा दो दिवसीय गीता गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

admin

दुर्गापूजा को लेकर कसमार में हुई शांति समिति की बैठक

admin

जामताड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

admin

Leave a Comment