झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बस, विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को इसरो की चलंत प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ के आगमन से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। विज्ञान भारती के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ना है।


प्रदर्शनी में भारत की अंतरिक्ष यात्रा, चंद्रयान-1, 2 व 3 के मॉडल, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। इसरो विशेषज्ञों ने छात्रों के तकनीकी प्रश्नों के उत्तर दिए और अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की जानकारी दी।


कार्यक्रम में प्रो. अरविंद चंद्र पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। सात स्कूलों के करीब 1500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसी पहल से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। प्रदर्शनी 13 फरवरी तक जारी है.

Related posts

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के सफल हेतु युवाओं को आगे आना होगा : मो. असलम

admin

समय पर सही इलाज न मिलने के कारण राँची रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत

admin

मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति का अभिन्न धरोहर और पुरखों की विरासत है : डॉ. लंबोदर महतो

admin

Leave a Comment